April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पुलिया के नीचे मिली महिला की सर कटी लाश,क्षेत्र में मची सनसनी

विनोद पातरिया,बैतूल: मप्र के बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी तहसील के रानीपुर थाना क्षेत्र के हनुमानडोह के पास पुलिया के नीचे एक महिला की सिर कटी लाश मिली। सूचना मिलने पर रानीपुर मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल भिजवाया गया है।

रानीपुर थाना प्रभारी सरविंद धुर्वे ने बताया कि हनुमानडोह के पास पुलिया के नीचे एक महिला की सिर कटी लाश मिली है। मृतिका की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। शव करीब 1 सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। महिला का शव रेत और पत्थरों के नीचे दफनाया गया था। संभावना जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को हनुमानडोल के पास लाकर पुलिया के नीचे रेत और पत्थरों के नीचे दफना दिया गया।

रानीपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के सिर की तलाश की,लेकिन आसपास कहीं भी महिला का सिर नहीं मिला। महिला के शव का शुक्रवार को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं पुलिस महिला के शव की शिनाख्त में जुटी है।

महिला की सिर कटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं और जनचर्चा का विषय बनी हुई हैं। सिर नही होने से महिला की शिनाख्त करने में पुलिस को खासी मशक्कत करना पड़ रही हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई हैं।

Share to...