April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कोरोना को लेकर एमपी सरकार अलर्ट, प्रदेशभर के सीएमएचओ को निर्देश जारी कर सीएम ने आमजन से की अपील

भोपाल: दुनिया में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर देश में भी चिंता है। बढ़ते कोरोंना संक्रमण को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जहा बैठक ली वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कल एक हाई लेवल समीक्षा बैठक की जिसमें कोरोना को लेकर गाइडलाइंस का पालन करने, मास्क लगाने इत्यादि के निर्देश दिए हैं। साथ ही पीएम मोदी ने आम जनता से मास्क लगाने और कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की है।

मध्य प्रदेश सरकार भी कोरोना के लेकर गंभीर है। कोरोना को लेकर सरकार अलर्ट पर है। मध्य प्रदेश शासन के द्वारा मध्य प्रदेश के समस्त जिलों के कलेक्टर व सीएमएचओ को निर्देशित किया गया है कि नए कोविड-19 पॉजिटिव प्रकरण पाए जाने पर उन सैंपल की जिनोम सीक्वेंसिंग की करवाई जाए साथ ही कोरोना को लेकर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं।

शासन द्वारा पत्र जारी कर मध्य प्रदेश के समस्त कलेक्टर व समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है विगत दिनों निकटवर्ती देशों में मिले कोरोना के मरीज बड़ी संख्या में मिले हैं जो भविष्य में आने वाली लहर का प्रयोजन बन सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने निर्देश जारी किए हैं इसलिए कोविड-19 मौजूदा वेरिएंट के संदिग्ध प्रकरणों का शीघ्र पता लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाए साथ ही विशेष निगरानी रखी जाए। हाल ही में जापान,संयुक्त राज्य अमेरिका, कोरिया,ब्राजील और चीन में कोरोनाप्रकरणों में आकस्मिक वृद्धि हुई है। कई लोगों की जान भी गई है। इसे देखते हुए प्रत्येक पॉजिटिव प्रकरणों की वेरिएंट की पहचान कर आवश्यक लोक स्वास्थ्य उपाय की सुविधाएं प्रदान करना है। इसमें समस्त जिलों को निर्देशित किया गया है पॉजिटिव सेम्पल को यथावत दैनिक आधार पर जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए प्रयोगशालाओं को भेजा जाए और साथ ही राज्य सरकार को भी अवगत कराया जाए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी लोगों से अपील की है कि आमजन को एक बार फिर अपने स्वास्थ्य की रक्षा के लिए अधिक सजग रहने की आवश्यकता है। नागरिकों से अपील की है कि फेस मास्क का आवश्यकतानुसार उपयोग करें। जिन नागरिकों ने अभी तक बूस्टर डोज नहीं लगवाया है वे बूस्टर डोस लगवाने की पहल करें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं स्वयं कोरोना पर नजर रखते हुए शासकीय तंत्र और नागरिकों की जागरूक बने रहने के लिए प्रति सप्ताह समीक्षा बैठक करूंगा,साथ ही समस्त मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश जारी किए है की लापरवाही ना करें और नए पॉजिटिव पाए जाने पर जिनोम सीक्वेंसिंग जरूर करवाएं ताकि नए वेरिएंट का पता चल सके और इसे फैलने से रोका जा सके।

Share to...