कॉमनवेल्थ गेम्स में आज 8वे दिन की प्रतियोगिताए चल रही है। कॉमनवेल्थ गेम्स का आठवां दिन भारत के सुनहरा रहा। आज भारत को कुल 5 मेडल मिले जिसमे 3 गोल्ड,1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल साथ ही तीनों ही गोल्ड मेडल कुश्ती में आए हैं। एक गोल्ड तो भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर जीता जिससे गोल्ड जितने की खुशियां कई गुना बढ़ गई।
भारत के तीन कुश्ती खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से गोल्ड मेडल हासिल किए। भारत के दीपक पूनिया,साक्षी मलिक ओर बजरंग पूनिया ने गोल्ड मेडल जीते वही अंशु मलिक ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
भारत के दीपक पुनिया ने 86 kg फ्रीस्टाइल में पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को 3-0 से हराया ओर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
साक्षी मलिक ने 62 KG फ्रीस्टाइल के फाइनल में कनाडा की गोडिनेज गोंजालेज को मात देकर गोल्ड ओर कब्जा किया। साक्षी ने अपनी विरोधी खिलाड़ी को चित कर 4 अंक हासिल किए और यह मुकाबला जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। साक्षी कॉमनवेल्थ 2014 में सिल्वर ओर 2918 में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं।
भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल्ड जीता। बजरंग पूनिया ने 65 KG फ्रीस्टाइल के फाइनल मुक़ाबले में कनाडा के लचलान मैकनिल को 9-2 से हराया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। बजरंग पूनिया ने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
अंशु मलिक ने महिलाओं के 57 KG वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर नाम रोशन किया। वही गोल्ड मेडल को नाइजीरिया की ओड़ूनायो अदेकुओरोये ने जीता। उन्होंने फाइनल में अंशु को 7-3 हराया। इस प्रकार अंशु को सिल्वर मेडल ओर कब्जा किया।
वही दिव्या काकरान ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है।दिव्या ने वुमेन्स फ्रीस्टाइल के 68 किग्रा केटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल मुक़ाबले में टोंगा की टाइगर लिली कोकर लेमालि को बाय फाल के जरिये 2-0 से मत देकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल की।
अब कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के कुल 24 पदक हो गए जिसमे 9 गोल्ड,8 सिल्वर ओर 7 ब्रॉन्ज मेडल हो गए और इसी के साथ भारत पदक तालिका मे 5वे स्थान पर पहुँच गया हैं।

More Stories
पैरालंपिक खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये देगी मध्यप्रदेश सरकार
विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा जिला स्तरीय बैडमिंटन (पुरुष) प्रतियोगिता संपन्न
आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप–2024 लीमा पेरू में, मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के 5 खिलाड़ी करेंगे सहभागिता