कैफे कॉफी डे के संस्थापक और मालिक वी जी सिद्धार्थ अचानक लापता हो गए, सोमवार की शाम उन्हें मंगलुरू के पास नेत्रावती नदी पर बने एक पुल पर आखरी बार देखा गया। वी जी सिद्धार्थ सोमवार सुबह बेंगलुरु से सकलेशपुर के लिए निकले थे लेकिन बीच रास्ते में उन्होंने अपने ड्राइवर बसवराज को गाड़ी मंगलुरू की तरफ ले जाने को कहा।
नत्रावती नदी पर बने पुल से कुछ दूरी पर मौजूद एक टोल प्लाजा से उनकी गाड़ी की आखरी तस्वीरें सामने आई हैं, इन तस्वीरों से पता चलता है कि शाम 5 बजकर 28 पर उनकी काली इनोवा टोल से गुजरते हुए पुल की तरफ बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।
सिद्धार्थ के ड्राइवर बसवराज ने पुलिस को बताया कि नेत्रावती नदी के ब्रिज पर आधा रास्ता पार करने के बाद सिद्धार्थ ने गाड़ी रोकने को कहा वे गाड़ी से नीचे उतर गए ड्राइवर से कहा कि वह पुल के दूसरे छोर पर उनका इंतजार करे और इसके बाद वे नहीं लौटे।
पुलिस के अनुसार शाम करीब सवा 6 बजे उनके फोन से एक कॉल किया गया जिसके बाद शाम 7 बजकर 51 मिनट पर उनके ड्राइवर बसवराज ने जब उन्हें फोन किया तो उनका फोन स्विच ऑफ हो गया था। ड्राइवर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मिसिंग का केस दर्ज कर लिया है और कल देर शाम से अब तक लगातार नेत्रावती नदी का कोना-कोना कोना छाना जा रहा है।
कैफे कॉफी डे के संस्थापक वी जी सिद्धार्थ लापता

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
मुख्यमंत्री ने सोयाबीन उपार्जन, खाद उपलब्धता और वितरण की वीसी से की समीक्षा, दिए निर्देश