April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कुलभूषण की पत्नी की चूड़ियां, बिंदी और मंगलसूत्र उतरवाए गए : विदेश मंत्रालय

कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां की सोमवार को पाकिस्तान में मुलाकात के बाद विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बयान जारी करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने इस मुलाकात के दौरान भारतीय संस्कृति और धार्मिक भावनाओं का ख्याल नहीं किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि मुलाकात से पहले कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां की चूडि़यां, बिंदी और मंगलसूत्र उतरवाए गए। उनके कपड़े बदलवाए गए। उनके जूते वापस नहीं हुए।
इससे पहले पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव के परिवार ने दिल्ली में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की है। 25 दिसंबर को पाकिस्तान में कुलभूषण के मिलकर कर जब उनकी मां और पत्नी दिल्ली पहुंचे तो सबसे पहले विदेश मंत्री से उनकी मुलाकात कार्यवाही गई। कुलभूषण के परिवार के साथ विदेश मंत्री के निवास पर हुई यह मीटिंग सुबह साढ़े 9 बजे शुरू हुई। विदेश मंत्री के साथ यह मीटिंग काफी लंबे समय तक तक चली। बताया जा रहा है कि जाधव के परिवार द्वारा पाकिस्तान में जाधव से हुई बातचीत के बारे में विदेश मंत्री को बताया गया है।

Share to...