3 पाक सैनिकों के मारे जाने पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को सेना के लगभग 10 जवान ने जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा को पार कर 3 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। बीते शनिवार को रजौरी में पाक के बॉर्डर एक्शन टीम ने सुनियोजित तरीके से फायर करके एक मेजर सहित 3 जवानों को शहीद कर दिया था। यह कार्यवाही उसी के जवाब में थी।
यह स्थानीय सामरिक लेवल का ऑपरेशन था, जो इस क्षेत्र में तैनात एक स्थानीय सेना कमांडर द्वारा किया गया। इस ऑपरेशन को सर्जिकल स्ट्राइक का नाम नहीं दे सकते, क्योंकि इसमें विशिष्ट पाकिस्तानी पोस्ट को निशाना बनाया गया था। बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन में लक्ष्य का चयन किय गया था। इसका दायरा बहुत सीमित था और इसका उद्देश्य एक बहुत विशिष्ट लक्ष्य हासिल करना था। इस ऑपरेशन में किसा भी भारतीय जवान को क्षति नहीं पहुंची है। इस ऑपरेशन का विवरण अभी भी स्पष्ट नहीं है।
एलओसी पार करके भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी पोस्ट को किया तबाह
PTI10_12_2016_000073B

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर