मंदसौर। मध्य प्रदेश मंदसौर में 7 जून को हुई हिंसा में घायल एक और किसान ने इंदौर के अस्पताल में दम तोड़ दिया है। घनश्याम को लाठियों से चोट लगी थी। दूसरी और किसानों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भोपाल के फंदा में किसानों ने तोड़फोड़ की। किसानों ने 4 गाड़ियों में आग लगाई। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा।
मंदसौर में पुलिस फायरिंग में 5 किसानों की मौत से बने तनाव के बीच शुक्रवार को कर्फ्यू में ढील गई है। सुबह 10 बजे से शाम के 6 बजे तक शहरी इलाकों में कर्फ़्यू हटाया गया, लेकिन धारा 144 लागू रहेगी। इस दौरान लोग अपने घरों से निकलकर ज़रूरी सामान ले सकेंगे। दूध, सब्ज़ियों के अलावा पेट्रोल पंप, एटीएम भी आज खुले रहेंगे। गुरुवार को भी थोड़ी देर के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई थी। इससे पहले गुरुवार को भी मालवा के शाजापुर में हिंसा भड़क गई। कई जगहों पर पुलिस पर पथराव, तोड़फोड़ और आगज़नी हुई। इसके बाद वहां सोशल मीडिया पर पाबंदी लगा दी गई। हिंसा फैलाने और डीएम के साथ मारपीट के आरोप में 156 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मंदसौर के डीएम, एसपी और रतलाम के डीएम का ट्रांसफ़र कर दिया गया। इस बीच राज्य सरकार ने पहली बार माना कि पांचों किसानों की मौत पुलिस फ़ायरिंग में ही हुई है।
किसानों ने की तोड़फोड़ और आगजनी, एक घायल और किसान की मौत

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त