कजाखस्तान के अस्ताना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई कॉपरेशन ऑर्गनाइजेशन समिट को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि पर्यवेक्षक की भूमिका निभाने के 12 साल बाद भारत को एससीओ की सदस्यता प्राप्त होगी। इसको लेकर समर्थन करने वाले सभी देशों का वह शुक्रिया अदा करना चाहते हैं।
आतंकवाद के मुद्दे पर पीएम मोदी ने कहा कि इस खतरे से निपटने के लिए हम सभी को समन्वयित प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानव अधिकारों और मानव मूल्यों के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक है। पीएम मोदी ने कहा कि जब तक सभी नस्लीय-आतंकी भर्तियों, प्रशिक्षण व वित्तपोषण के मुद्दों से निपटने के लिए ठोस प्रयास नहीं करेंगे, तब तक किसी समाधान तक पहुंच पाना असंभव है।
अस्ताना : मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन आतंकवाद : पीएम मोदी

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त