गोवा प्रदेश कांग्रेस ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की सुरक्षा बढ़ाने की अपील की। कांग्रेस का दावा है कि पर्रिकर के पास राफेल सौदे से जुड़ी फाइलें हैं, इसलिए उनकी हत्या कराई जा सकती है। कांग्रेस का तर्क है कि कुछ लोग नहीं चाहते कि राफेल डील से जुड़ा सच बाहर आए। ऐसे लोग पर्रिकर के लिए खतरा बन सकते हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस ने पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर पर राफेल डील से जुड़े राज छिपाने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बुधवार को दावा किया था कि उनके पास एक ऑडियो क्लिप है, जिसमें गोवा के मंत्री विश्वजीत राणे की आवाज है। क्लिप में वे एक पत्रकार को बता रहे हैं कि राफेल से जुड़ी सारी फाइलें पर्रिकर के बेडरूम में मौजूद हैं। सुरजेवाला ने इसी क्लिप के आधार पर आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने से बचना चाहती है।
कांग्रेस ने राष्ट्रपति से पर्रिकर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा