कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल हुई।कर्नाटक में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी शामिल हुई हैं। कर्नाटक के मांड्या पहुँची सोनिया गांधी और भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई हैं। सोनिया गांधी आज मांड्या जिले के जक्कन हली से पदयात्रा में शामिल हुई हैं और राहुल गांधी के साथ पदयात्रा कर रही हैं सोनिया गांधी।
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक में गुरुवार को पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई हैं सोनिया गांधी राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही पदयात्रा में शामिल हुई है। भारत जोड़ो यात्रा आज पाण्डवपुरा से नागमंगला तालुक तक जायेगी।
सोनिया गांधी के बाद कल राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। सोनिया गांधी ऐसे समय कांग्रेस की पदयात्रा में शामिल हुई है जब पार्टी में कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर काफी घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होना हैं।
सोनिया गांधी के पदयात्रा में शामिल होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी खुशी का माहौल देखा गया। पदयात्रा में ढोल तासो पर कांग्रेस कार्यकर्ता नाचते हुए चल रहे हैं साथ ही महिला कार्यकर्ताओं की संख्या में इजाफा नजर आया। आज बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल हुई हैं। सोनिया गांधी से मिलने को लेकर कांग्रेस नेता कार्यकर्ता आतुर नजर। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद नजर आई।

More Stories
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी आम आदमी पार्टी, सीएम आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा
केंद्र की 24 संसदीय समितियों का हुआ गठन, राहुल गांधी को रक्षा मामलों की समिति का बनाया सदस्य