प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नमो ऐप के जरिए बिलासपुर, बस्ती, धनबाद चित्तौड़गढ़ और मंदसौर के बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मेरा बूथ सबसे मज़बूत यह सिर्फ इस कार्यक्रम का नाम ही नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के हर एक कार्यकर्ता का संकल्प है।
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यूपीए सरकार भ्रष्ट और विफल थी ये पूरा देश जानता है। पिछले 4 वर्षों में कांग्रेस ने अहंकारी, संवेदनहीन और पूरी तरह से नाकाम विपक्ष की भूमिका निभाई है। इनका एजेंडा सिर्फ दूसरों पर कीचड़ उछालना है। कांग्रेस का काम झूठी खबरें फैलाना, उनको बार-बार दोहराना और लोगों को गुमराह करना है।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के झूठ की लंबी लिस्ट बन सकती है। जैसे ही देश का गरीब, बैंक और बैंकों की व्यवस्थाओं से जुड़ा, इन्होंने झूठ फैलाना शुरू किया कि बैंकों में अब आपका पैसा सुरक्षित नहीं है, आपका सारा पैसा डूब जाएगा। हर रोज़ प्लानिंग के साथ ये लोग झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेसी देश में भ्रम का वातावरण बनाकर अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं।
कांग्रेस का काम झूठी खबरें फैलाना : मोदी

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर