April 25, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कश्मीर के 5 नेताओं की रिहाई, 370 हटाए के बाद से थे हिरासत में

जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के करीब 5 महीने बाद 5 और नेताओं को रिहा कर दिया गया है। रिहा किए गए नेताओं में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के 2 पूर्व विधायक और नेशनल कॉन्फ्रेंस के 2 पूर्व विधायक के अलावा एक निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं।

रिहा किए गए सभी पांचों नेताओं को राज्य से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से ही हिरासत में लिया गया था। एएनआई से जुड़े सूत्रों के अनुसार, जिन नेताओं को रिहा किया गया है उनमें इशफाक जब्बर और गुलाम नबी भट, बशीर मीर और जहूर मीर के अलावा यासिर रेशी शामिल हैं।

कश्मीर के 3 सबसे प्रमुख नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, उनके बेटे उमर अब्दुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती अभी भी हिरासत में हैं। घाटी के इन शीर्ष नेताओं की रिहाई कब होगी, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

Share to...