करतारपुर में भारतीय सिख यात्रियों को दर्शन की इजाजत के बदले पाकिस्तान ने भारत के सामने हर भारतीय सिख यात्री से दर्शन के बदले में 20 अमेरिकी डॉलर का प्रस्ताव रखा है, हालांकि भारत सरकार ने पाकिस्तान के इस प्रस्ताव को नकार दिया है। गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से प्रति भारतीय यात्री से लगभग 20 डॉलर की फीस वसूलने का प्रस्ताव रखा गया था लेकिन भारत सरकार ने इसे नकारा है।
रवीश कुमार से जब पत्रकारों ने कहा कि क्या पाकिस्तान के साथ यात्रियों से वसूली जाने वाली फीस पर किसी न्यूनतम राशि पर बात हो रही है क्या? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए न्यूनतम फीस का सवाल ही नहीं उठता, उन्होंने कहा कि इसके लिए किसी तरह की एंट्री फीस की जरूरत ही नहीं है।
करतारपुर : भारतीय सिख यात्री पर 20 डॉलर फीस मांग रहा है पाकिस्तान, भारत का इंकार

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’
महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, 2 लोगो की मौत 2 घायल, एसपी कलेक्टर मौके पर