मध्य प्रदेश में जारी सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष से कई मसलों पर चर्चा हुई है। उनका मार्गदर्शन मिला है, उसका पालन करूंगा।
ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेजने के सवाल पर कमलनाथ ने कोई जवाब नहीं दिया। कमलनाथ ने कहा कि जब कांग्रेस अध्यक्ष से मिलते हैं तो कई मुद्दों पर चर्चा होती है। पत्रकारों ने जब उनसे कहा कि कांग्रेस के कई विधायक हरियाणा और बेंगलुरू में मिले तो इस पर कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस में कोई अंदरुनी कलह नहीं है। सभी विधायक लौट आए हैं और उन्होंने बताया है कि वह तीर्थयात्रा पर गए थे।
चर्चा है कि सोनिया ने कमलनाथ को मंत्रिमंडल का विस्तार करने और निगम मंडलों में नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। वहीं संगठन में फेरबदल की संभावनाएं भी हैं। खबर है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया भी दिल्ली में मौजूद हैं।
सिंधिया के दिल्ली में होने की वजह से सिंधिया खेमे से जुड़े विधायकों के भी दिल्ली पहुंचने की खबर है। इन विधायकों का दिल्ली में जमावड़ा सिंधिया को समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है। इसमें 5 दिन से गायब रघुराज कंषाना भी शामिल हैं। वहीं दिग्विजय सिंह भोपाल में ही हैं।

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम