सिवनी: दीपावली का पर्व देशभर में धुमधाम से मनाया गया। देर रात तक जमकर आतिशबाजी की गई। अमावस की रात दीपो की रोशनी से नहा गई और हर तरफ रोशनी ही छाई रही। उत्साह,उमंग के साथ दीपावली पर्व मनाया गया। इसके साथ ही दीपावली पर आगजनी की घटनाओं से लाखों करोड़ों का नुकसान भी हुआ है।
मप्र के सिवनी मालवा के नर्मदापुरम हरदा बायपास पर बने कबाड़ के गोदाम में अचानक आग धधक उठी। वही टंकियों के फटने की आवाज से आसपास के क्षेत्र में हडकंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर पहुंची परन्तु एक फायर बिग्रेड आग बुझाने में नाकाफी रही जानकारी मिलते ही पूर्व नपाध्यक्ष राजेंद्र जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि घटना स्थल पर पहुंचे परन्तु देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
आग की लपटों और तपिश से आसपास बने घरों को भी नुकसान पहुंचा है। बायपास पर बने कबाड़ के गोदाम से रात लगभग 11 बजे अचानक आग की लपटें उठने लगी। काला धुआं उठता देख आसपास के लोगों में चीख-पुकार मचने लगी कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। और गोदाम में ही खड़े ट्रक को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी लोगों के द्वारा शासन प्रशासन को दी गई परन्तु घटना स्थल पर सिर्फ 2 पुलिसकर्मी ही उपस्थित रहे।
अनस खान ने बताया की आग में लाखों का माल जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। साथ ही गोदाम में रखा हुआ ट्रक जलकर ख़ाक हो गया आसपास के लोगों की मदद से जलते हुए ट्रक को बाहर निकाला गया वही अभी आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। अग्निकांड में कबाड़ मालिक का लाखों का नुकसान होने की संभावनाए जताई जा रही है। आग की सूचना मिलने पर गोदाम के मालिक के परिजन भी वहां पहुँच गए और अपनी आँख के सामने अपनी पूँजी को जलते हुए देख रोते हुए वहीं बैठ गए। और लोगों से आग बुझाने की गुहार लगाते रहे। हालाँकि आग किन कारणों से लगी इसका पता नहीं चल पाया है लोगों के द्वारा शार्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है।

More Stories
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, सेना के 3 जवान व 1 पुलिसकर्मी घायल
मानहानि केस में शिवसेना सांसद संजय राउत दोषी करार, 15 दिन की जेल के साथ 25 हजार जुर्माने की सजा