जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कठुआ जिले में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या किए जाने के मामले में आरोपी 4 पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया। महबूबा के पास गृह मंत्रालय का प्रभार भी है। मुख्यमंत्री ने जम्मू एवं कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर मामले की सुनवाई 90 दिनों में समाप्त करने के लिए त्वरित अदालत की मांग की है। इस मामले को लेकर देशभर में आंदोलन तेज हो गया है।
राज्य सरकार ने मामले में आरोपी एक उपनिरीक्षक, एक हवलदार और 2 विशेष पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। राज्य सरकार ने यह कदम भाजपा के 2 मंत्रियों चौधरी लाल सिंह और चंद्र प्रकाश गंगा के इस्तीफे के एक दिन बाद उठाया है। दोनों ही गठबंधन सरकार में मंत्री थे। दोनों मंत्री कठुआ में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले के आरोपियों के समर्थन में निकाली गई रैली में शामिल हुए थे।
कठुआ गैंगरेप: महबूबा सरकार ने आरोपी पुलिसकर्मियों को किया बर्खास्त

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध