April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

एडमिरल वर्मा ने इस वजह से वापस लिया नियुक्ति के खिलाफ केस

वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किए जाने के खिलाफ वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने दायर अपनी याचिका को वापस ले लिया है। आर्मड फोर्स ट्रेब्यूनल ने उन्हें अपनी शिकायत के लिए पहले रक्षा मंत्रालय से संपर्क करने के लिए कहा था।
नियमों के अनुसार, वाइस एडमिरल वर्मा के पास कानूनी शिकायत दर्ज कराने से पहले रक्षा मंत्री के पास वैधानिक शिकायत दर्ज करने का विकल्प था। उन्होंने एडमिरल सुनील लांबा की जगह अगले नौसेना प्रमुख के रूप में वाइस एडमिरल करमबीर सिंह की नियुक्ति को चुनौती देने वाले न्यायाधिकरण से संपर्क किया था। नियम के अनुसार अगर वो अपनी शिकायत को रक्षा मंत्रालय द्वारा संबोधित किए जाने के बाद भी नहीं होता तो वह अदालत का दरवाजा खटखटा सकता थे।
कोर्ट ने याचिकाकर्ता से सवाल किया कि जब उनके पास रक्षा मंत्रालय जाने का विकल्प था तो उन्होंने कोर्ट का दरवाजा क्यों खटखटाया। वकील ने इसका जवाब देते हुए कहा कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि ये उनके पास ये विकल्प भी है। कोर्च ने संदेह का लाभ देते हुए यातिकाकर्ता को याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी। विमल वर्मा ने एतराज जताया था कि वरिष्ठ होने के नाते एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना का अलगा प्रमुख क्यों नियुक्त किया जा रहा है।

Share to...