एटलस साइकिल कंपनी की मालकिन नताशा कपूर ने खुदकुशी कर ली। दिल्ली के डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग स्थित घर में उनका शव पंखे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि संजय कपूर की पत्नी नताशा कपूर ने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या की। हालांकि अभी तक खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि 57 वर्षीय नताशा कपूर का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल भेजा दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद नताशा कपूर के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार को लोधी रोड स्थित श्मशान घाट में एटलस साइकिल कंपनी की मालकिन का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
मुख्यमंत्री ने सोयाबीन उपार्जन, खाद उपलब्धता और वितरण की वीसी से की समीक्षा, दिए निर्देश