महाकाल मंदिर दर्शनों के लिए उज्जैन पंहुची उमा भारती ने मीडिया से चर्चा करते हुए स्वच्छता अभियान को लेकर कहा की जल्द ही ओ डी ऍफ़ प्लस अभियान शुरू होगा और गंगा किनारे के 6000 गाँव पुरे के पुरे शोच मुक्त कर ओ डी ऍफ़ कर लिए गए है। ओ डी ऍफ़ प्लस की शुरूवात उत्तराखंड से 20 फरवरी को होगी।
स्वच्छता अभियान के तहत अब देश भर में ओडीएफ प्लस अभियान शुरू होगा जिसके तहत गांव-गांव को निर्मल बनाने के साथ हरित क्रांति लाने के काम किए जाएंगे 20 फरवरी से अभियान उत्तराखंड से शुरू होगा यह बात उज्जैन में सर्किट हाउस पर मीडिया से चर्चा दौरान केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कही। सन्यास लेने व मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं होने जैसे बयानों पर कुछ भी कहने से इनकार करते हुए सुश्री भारती ने कहा कि वह इस संबंध में लिखित में बयान जारी करेंगी। शिप्रा के आधार पर उन्होंने कहा कि कार्य योजना पर काम चल रहा है जल्द ही मुख्यमंत्री से चर्चा कर शिप्रा संवर्धन के लिए योजना लाई जाएगी।
उमा भारती ने किया ऐलान जल्द होगी ओडीएफ प्लस की शुरूआत

More Stories
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत