April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

महाकाल में अव्यवस्थाओं का लगा ताता, लोग होते रहे परेशान प्रशासन नजर आया लाचार

महाकाल मंदिर में सालभर में एक बार होने वाली भस्मारती में अव्यवस्था को देख और आम जनों को लम्बी कतार में खड़ा रहना पढ़ा तो कही धक्के खाना पढ़े वही तराना विधायक भी इसका शिकार हुए और नाराज हो कर दर्शन कर लोट गए।
बाबा महाकाल की साल भर में एक बार भस्मारती दिन में की जाती है, जिसमे शामिल होने के लिए वीआइपी सहित पण्डे पुजारियों का परिवार और उनके यजमान भी शामिल होते है। साथ ही आमजनता को भी यहाँ भस्मारती में शामिल किया जाता है। इनके अलावा प्रशाशनिक अधिकारीयों के भी परिचित भस्मारती में प्रवेश वीआइपी से कर जाते है, जिसके चलते अव्यवस्था का माहोल महाकाल मंदिर में बन जाता है। बाबा की हुई भस्मारती में यही देखने को मिला तराना विधायक अनिल फिरोजिया बाबा के दर्शन करने अपने परिवार सहित पहुंचे थे लेकिन जब अव्यवस्था देखी तो खुद व्यवस्था बनाने जुट गए लेकिन पण्डे पुजारियों और मंदिर समिति के लोग ही उन्हें व्यवस्था ख़राब करते नजर आये तो वे गुस्सा होकर दर्शन कर मात्र निकल गए, जिसके बाद प्रशासक ने काफी मनाने की कोशिश की लेकिन वे दर्शन कर निकल गए। वही आम जनता आज की अव्यवस्था का शिकार होता नजर आया शिवरात्रि पर भी जुडिशियल और पुलिस कर्मी का विवाद हुआ था वही कांग्रेस नेता के साथ भी प्रवेश को लेकर झूमाझटकी हुई थी, जिससे साफ़ उजागर होता हे की मंदिर समिति में होने वाले हर बडे आयोजन में सभी को परेशान होना पड़ता है। चाहे पुलिस की ड्यूटी हो या पत्रकार और आमजन। पुलिस लोगों को समझाने में सफल नहीं हो पाती और प्रशासन हर बार की तरह भीड़ के लेकर सही व्यवस्था नहीं कर पाता।

Share to...