अब सशस्त्र बल और भी अत्याधुनिक हथियारों से लैस होने जा रही है। सरकार ने मंगलवार को सशस्त्र बलों के लिए कुछ आवश्यक हथियार खरीदने की एक योजना को मंजूरी दे दी। बताया जा रहा है कि इस योजना की लागत करीब 15,935 करोड़ रुपये आएगी। इस योजना को मंजूरी उच्च सरकारी समिति ने दे दी, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने की।
सरकार ने कहा कि इस लिस्ट में लाइट मशीन गन, असॉल्ट राइफल्स और स्नीपर राइफल्स आदि शामिल हैं। जिन हथियारों की खरीदारी होनी है, उसे फास्ट ट्रैक प्रक्रिया के माध्यम से हासिल की जाएगी।
सरकार ने कहा कि 1819 करोड़ की लागत में लाइट मशीन गन खरीदी जाएंगी और 7.4 लाख असॉल्ट राइफल्स सेना के लिए खरीदे जाएंगे, जिसकी लागत करीब 12 हजार 2 सौ 80 करोड़ रुपये आएगी। कितनी लाइट मशीन गनें खरीदी जानी है इसकी जानकारी नहीं दी गई है। साथ ही सेना के लिए 982 करोड़ रुपये की लागत से 5,719 स्नाइपर राइफलें खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गईं
सरकार कर रही सेना को मजबूत, लगभग 15 हजार करोड़ की हथियार खरीद योजना को मंजूरी दी

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन