April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उन्नाव रेप केस : पीड़िता की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, सादिश या हादसा? एफआईआर दर्ज

उन्नाव रेप केस एक बार फिर चर्चा में है। गैंगरेप पीड़िता की कार का दुर्घटनाग्रस्त होने और उसमें बैठी उसकी चाची और मौसी की मौत के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने इस हादसे को साजिश की आशंका जताते हुए घटना की सीबीआई जांच की मांग की है जबकि पीड़ित परिवार इस घटना को हादसा नहीं बल्कि हत्या बता रहा है। उन्नाव रेप पीड़िता के एक्सीडेंट मामले में भारतीय जनता पार्टी के विधायक कुलदीप सेंगर और उसके भाई सहित 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्नाव रेप पीड़िता के चाचा ने यह एफआईआर दर्ज करवाई है। पीड़िता के चाचा की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, विधायक का भाई मनोज सेंगर भी नामजद है। मामले में आरोपी रिंकू के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता रविवार को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में पीड़िता की मौसी, चाची और ड्राइवर की मौत हो गई, वहीं पीड़ित लड़की और उसका वकील गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित गुरबख्श गंज इलाके में गैंगरेप पीड़िता की गाड़ी और ट्रक की रविवार को भिड़ंत हुई थी। उधर, पीड़िता की मां का कहना है कि हमें पता चला है कि विधायक के लोग जिम्मेदार है।

Share to...