हीना तिवारी,उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन मैं आज एक नया इतिहास रचा गया। महाशिवरात्रि पर्व पर शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम के तहत 18 लाख 82 हजार 2 29 दीप प्रज्वलित कर उज्जैन ने रचा विश्व कीर्तिमान। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ उज्जैन का कीर्तिमान।
महाशिवरात्रि पर्व पर नगर निगम उज्जैन व स्मार्ट सिटी उज्जैन के महत्वपूर्ण शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम का शुभारंभ करने सीएम शिवराज सिंह चौहान शाम करीब 7 बजे क्षिप्रा के तट रामघाट पहुँचे और सपत्नीक दीप प्रज्वलित कर शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री के दीपक प्रज्वलित करते ही हूटर बजाया गया। जिसके बाद सभी वॉलिंटियर ने दीप प्रज्वलित करने का कार्य शुरू किया। कुछ ही समय में लगभग 19 लाख दीपों की रोशनी से शिप्रा के दोनों तट चमक दमक उठे। बिजली बंद कर वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम द्वारा ड्रोन शूटिंग कर जलते हुए दीपको की काउंटिंग का कार्य शुरू किया गया।
काउंटिंग के बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम के प्रमुख स्वप्निल डागरीकर एवं निश्चल बारोड द्वारा 18 लाख 82 हजार दीप प्रज्वलित होने की जानकारी दी गई और इसी के साथ उज्जैन के नाम नया कीर्तिमान स्थापित हो गया।
एक ही समय में 18 लाख 82 हजार 229 दीप जलाने का विश्व कीर्तिमान उज्जैन के नाम दर्ज हो गया है। बता दें कि पिछले साल उज्जैन में महाशिवरात्रि पर्व पर मिट्टी के 11,71,078 दीप जला कर विश्व कीर्तिमान कायम किया गया था जिसे अयोध्या में भव्य आयोजन में 15 लाख दीप जलाकर तोड़ दिया था। इस वर्ष शिवरात्रि पर्व पर 21 लाख दीप जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लक्ष्य के साथ 21 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारी की गई थी। लगभग 20 हजार वालेंटियर, 400 सुपरवाइजर घाट पर तैनात किए गए थे।
कार्यक्रम में स्थानीय संस्थाओं एवं आम जनमानस का सहयोग रहा। महाशिवरात्रि पर शिव दीपावली मनाने के आयोजन के तहत शिप्रा नदी के किनारे के साथ ही शहर के मंदिरों,दुकानों और घरों की भी आकर्षक साज-सज्जा कर हजारों दीप जलाए गए।
महाशिवरात्रि पर उज्जैन में ऐसा लग रहा है। मानो दीपावली का दिन हो, हर जगह हर घर दुकान चहुँओर दीपक की रोशनी से उज्जैन शहर जगमग हो उठा।

More Stories
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल