April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उज्जैन में संघ प्रमुख मोहन भागवत, महाकाल भस्म आरती में हुए शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत आज सुबह होने वाली बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान संघ के अन्य पदाधिकारी भी उनके साथ थे। मोहन भागवत 4 दिन के दौरे पर उज्जैन आए हुए हैं। यहां उज्जैन के इस्कॉन मंदिर में मोहन भागवत की संघ के पदाधिकारियों के साथ लगातार बैठक जारी है। कल मोहन भागवत ने उज्जैन के इस्कॉन मंदिर में दर्शन किए थे।
मोहन भागवत भस्म आरती में शामिल होने के लिए सुबह 4 बजे ही उज्जैन पहुंच गए। इसके बाद विधि-विधान से आरती संपन्न हुई।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत 4 दिन के लिए उज्जैन दौरे पर आए हुए हैं। वह 19 फरवरी से 22 फरवरी तक उज्जैन में हैं। मोहन भागवत की संघ के पदाधिकारियों के साथ उज्जैन के इस्कॉन मंदिर में बैठक चल रही है। इसमें आज आराधना भवन की नई बिल्डिंग का लोकार्पण भी मोहन भागवत करेंगे।

वहीं मोहन भागवत के कार्यक्रम के चलते आज सुबह आम श्रद्धालुओं की भस्म आरती कैंसिल कर दी गई थी। इसके चलते श्रद्धालुओं ने रविवार देर रात काफी हंगामा भी किया था। श्रद्धालुओं का कहना था कि वह एक दिन रुककर भी दर्शन करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके बावजूद मंदिर प्रशासन इसकी अनुमति नहीं दे रहा है।

Share to...