कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आंध्रप्रदेश के पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ करीब 3 घंटे तक मैराथन बैठक की जिसके बाद पार्टी ने कहा कि राज्य में वह आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने आंध्रप्रदेश के लिए विशेष दर्जे की मांग का समर्थन करते हुए यह भी आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर बीजेपी और तेलुगू देसम पार्टी ने राज्य की जनता के साथ धोखा किया है।
गांधी के साथ बैठक के बाद कांग्रेस के आंध्रप्रदेश प्रभारी ओमन चांडी ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य में उनकी पहली प्राथमिकता संगठन को मज़बूत करना है और इसके लिए बूथ स्तर तक अभियान चलाया जाएगा। वह हर जिले में जाएंगे और संगठन को मज़बूत करने के लिए बूथ स्तर तक कार्य किया जाएगा। संगठन को मजबूत करने के लिए एक कार्य योजना भी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि वह इस माह की 12-13 तारीख को विजयवाडा गए थे वहां प्रदेश के नेताओं से विस्तृत चर्चा की थी। चांडी ने कहा कि आंध्र प्रदेश में कांग्रेस का गठबंधन जनता के साथ होगा और पार्टी राज्य के किसी दूसरे दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी।
इस राज्य में गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस : राहुल का फैसला

More Stories
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त