April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

इस बार कोरोना की रफ्तार पहली और दूसरी बार से तेज, 3 दिन में डबल हुए केस, जानिए अपने जिले का स्थान

Madhya Pradesh : मध्यप्रदेश के 28 जिलों में कोरोना ने अपने पैर पसार लिए है। तीसरी लहर में संक्रमण की रफ्तार पहली और दूसरी लहर की तुलना में काफी तेज है। पिछले 3 दिनों में ही केस डबल हो गए हैं। पिछले 2 दिनों में प्रदेश में नए केस में 50 फिसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि मार्च 2021 में आई दूसरी लहर के शुरुआती दिनों में यह बढ़ोतरी सिर्फ 25 फिसदी थी। पहली लहर में यह और कम थी। बच्चों के वैक्सीनेशन और बढ़ते संक्रमण को लेकर सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक बुलाई है।

26 दिसंबर को प्रदेश में 30 नए केस आए थे। इसके बाद 30 दिसंबर को केस बढ़कर 77 पहुंच गए। अब रविवार को नए केस 168 पहुंच गए हैं। मार्च 2021 में दूसरी लहर की शुरुआत में कोरोना केस को डबल होने में 10 से 13 दिन का समय लग रहा था। सबसे ज्यादा केस इंदौर में 80, भोपाल में 59, ग्वालियर में 6, सागर और खरगोन में 5-5, बालाघाट व बैतूल में 2-2 मरीज मिले हैं।

इन जिलों में है सबसे ज्यादा एक्टिव केस

इंदौर – 349
भोपाल – 145
जबलपुर – 29
उज्जैन – 27
ग्वालियर, खरगोन – 14

Share to...