दिल्ली में सोमवार को पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 4099 नए मामले सामने आए जो रविवार की तुलना में 28 प्रतिशत ज्यादा है जबकि महामारी से इस दौरान 1 मरीज की जान गई साथ ही 1509 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर 6.46 प्रतिशत हो घई है। दिल्ली में कोरोना के अभी 10,986 सक्रिय मामले हैं।
पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना टेस्टिंग की बात करें तो केवल 63477 टेस्ट किए गए हैं, जिसमें 57,813 आरटी-पीसीआर टेस्ट और 5664 एंटीजन टेस्ट शामिल हैं। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के अंतर्गत लगातार 2 दिन संक्रमण दर 5 फीसदी से अधिक रहने पर रेड अलर्ट की स्थिति बन जाएगी, जिसके तहत कर्फ्यू लागू होने साथ ही अधिकतर आर्थिक गतिविधियां भी रोक दी जाएंगी।
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार राजधानी दिल्ली में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 10 हजार के आंकड़े को पार करते हुए 10,986 हो गई है। वहीं दिल्ली में अबतक कोरोना के कुल 1458220 मामले सामने आ चुके हैं, इसमें करीब 1422124 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं जबकि अबतक कुल 25,100 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना से मृत्यु दर 1.72 प्रतिशत है। दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 2008 हो गई है। दिल्ली में अभी कुल 6288 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित