जेरूसलम। पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इस्राइल के राष्ट्रपति रियूवेन रिवलिन से मुलाकात की। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस्राइल के स्वागत से बहुत खुश हूं। आई का मतलब इंडिया और आई का मतलब इस्राइल। आई फॉर आई, आई विद आई। पीएम नरेंद्र मोदी ने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि इस्राइल के राष्ट्रपति ने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने स्वागत के लिए प्रोटोकॉल भी तोड़ दिया। यह प्रतीक है कि उनके दिल में भारतीय लोगों के प्रति कितना सम्मान है। इससे पहले पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो लोग मानवता में यकीन रखते हैं वे आतंकवाद और कट्टरता का विरोध करते हैं। वहीं इस्राइली पीएम ने कहा कि आतंकवाद की बुराइयों से निपटने के लिए दोनों देशों को साथ मिलकर काम करना होगा। दोनों देशों के संबंध गणित के फॉर्मुले के हिसाब से उत्तम है। दोनों नेताओं के बीच आपसी मेलजोल को लेकर काफी गर्मजोशी देखने को मिली।
इस्राइल के राष्ट्रपति से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, आई फॉर आई का यह है मतलब

More Stories
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल