इंडोनेशिया में शनिवार रात को आई सुनामी की तबाही से मरने वालों की संख्या 160 से अधिक पहुंच गई है। जबकि 745 लोग घायल बताए जाते हैं, कई लोग अब भी लापता हैं। ज्वालामुखी से जुड़ी गतिविधि की वजह से जावा और सुमात्रा के गांवों और लोकप्रिय टूरिस्ट स्थलों पर भारी बर्बादी हुई है।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने ट्वीट करके सुनामी के पीड़ितों के लिए दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि संबंधित सरकारी अधिकारियों को तुरंत आपात स्थिति से निपटने के आदेश दिए गए हैं।
गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार मृतकों की संख्या 168 पहुंच गई है, जबकि 745 घायल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र पंडेग्लैंग है।
वहीं, सिर्फ सुमात्रा के लैंपुंग क्षेत्र में मृतकों की संख्या 113 पहुंच चुकी है। साइंटिस्ट्स का मानना है कि वोल्कैनिक आईलैंड अनक कराकातू में विस्फोट होने की वजह से सुनामी आई है।
वहीं, स्थानीय एजेंसियों के अनूसार जावा क्षेत्र में 92 लोगों की मौत अब तक हुई है।
इंडोनेशिया के नेशनल डिजास्टर मिटिगेसन एजेंसी के प्रमुख सुतपाओ ने कहा कि सुनामी आने से पहले समुद्र की तटहटी में भौगोलिक हलचल हुई। इसकी वजह से कुछ ही देर पहले अनाक क्रकाटाउ ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ था।
सुतपाओ ने कहा कि समुद्र की तलहटी में लैंडस्लाइड हुई इसके बाद अनाक क्रकाटाउ द्विप का ज्वालामुखी सक्रिय हो गया, फिर समुद्र में ऊंची लहरें उठीं। बता दें कि अनाक क्रकाटाउ द्वीप 1883 में क्रैकटो ज्वालामुखी के फटने के बाद वजूद में आया था।
इंडोनेशिया में सुनामी ने मचाई तबाही, अब तक लगभग 160 लोगों की मौत

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर