हमारी धरती कई रहस्यमयी चीजों से भरी हुई है। फिर चाहे जमीन हो या फिर आसमान। ऐसा ही मामला चर्चा का विषय बना हैं जो मप्र में कई जगह देखने को मिला जिसको लेकर लोगो मे कौतूहल है।
दरअसल मप्र के शहड़ोल,खण्डवा,धार,आगर मालवा और बड़वानी जिले में आज शाम 7 से 8 बजे के बीच आसमान में शुक्रवार रात एक रहस्यमयी रोशनी नजर आई। आसमान में नजर पड़ रही थी, तो ऐसा लग रहा था मानो एक तेज रोशनी आगे बढ़ती हुई नजर आ रही थी। चंद सेकेंड तक ये रोशनी आकाश पर यूं ही रही। ये रोशनी आगे बढ़ती हुई नजर आ रही थी, कुछ ही दूरी पर ये विलुप्त हो गई
जिसने भी इस नजारे को देखा, उसकी आंखें खुली की खुली ही रह गईं । इस अजीबोगरीब रोशनी दिखने से सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई है। स्थानीय निवासियों ने इस अद्भुत रोशनी को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया।
शहड़ोल जिले के अमलाई ओपीएम में शुक्रवाररात लगभग 8 बजे आसमान में रहस्यमई और अजीबोगरीब रोशनी देखी गई। लाइन के आकार में चमकती रोशनी को जिसने भी देखा, वहीं हैरान रह गया। कई लोगों ने इस अद्भुत रोशनी को अपने कैमरों में भी कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया। लोगों का दावा है कि, यह रोशनी एक कतार में जा रही थी। आसमान में इस रोशनी की एक लाइन को देख लोगों में इसके बारे में जानने का खूब कौतूहल नजर आया। सोशल मीडिया पर इस रोशनी के बारे में बात करते कुछ लोगों ने जहां इसे खगोलीय घटना करार दिया तो कई लोगों ने इसे अजीब और रहस्यमयी बताया।
ओपीएम श्रीवास्तव मोड़ के समीप रहने वाले प्रत्यक्षदर्शी बबलू सिह का कहना है कि आसमान में अजीबोगरीब एक चमकदार चीज दिखी जो कुछ दूर में जाकर गायब हो गई,आसमान में इस तरह का नजारा पहली बार देखा है।
वही मप्र के खण्डवा जिले में भी लोगो ने आसमान में लम्बी चमकीली चीज जाते हुए देखी जो चर्चा व कौतूहल का विषय बना हुआ हैं।
वही मप्र के धार जिले में भी आसमान में यह चमकीली वस्तु देखी हैं। धार सहित धरमपुरी में के आसमान में चमकीली चीज दिखने से जनचर्चा का विषय बना हुआ हैं।
वही मप्र के बड़वानी जिले मे आसमान में चमकीली चीज दिखने से कौतूहल मच गया,कई क्षेत्रों में कई लोगो ने बनाये वीडियो फोटो बनाये। जनचर्चा का विषय बनी चमकीली चीज।
बड़वानी जिले में आज 2 फरवरी को शाम को 7 से सवा 7 बजे के लगभग आसमान में कोई चमकीली चीज दिखाई दी जिसको लेकर जगह जगह चर्चा की जा रही है।
अगर बात करे बड़वानी जिले की करें तो निवाली और जामन्या मोरसिंगया से हमको 2 वीडियो मीले है। निवाली के रहने वाले दिलीप डावर ओर उनके परिवार के लोगो और चीमा ने करीब 2 से 3 मिनट तक आसमान में चमकीली चीज देखी और उसका फोटो मोबाइल में खिंचा इसके साथ ही ग्राम मोरसिंगया जामन्या में मोहन डावर,हीरू डावर सहित अन्य ने आकाश में करीब 2 मिनट तक चमकीली चीज करीब 5 फिट लम्बी देखी। मोहन डावर ने बताया की भतीजे ने बताया कि देखो आसमान में क्या चमक रहा हैं। उसके बाद हमने सबने देखा और मोबाइल में वीडियो फोटो खींचे। इन लोगो ने ये वीडियो खुद बनाकर हमे भेजे हैं।
न्यूज़ प्रवाह घटना की पुष्टि नही करता हैं लेकिन इतना जरूर है कि ये वीडियो सुर्खियों में हैं और लोग जगह जगह इसकी चर्चा कर रहे हैं। खेर यह जांच का विषय है कि आखिर ये क्या था?

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित