April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

तूफान जीप और कार में टक्कर, हादसें में 11 लोग हुए घायल

विनोद पातरिया,बैतूल: नेशनल हाईवे पर जामठी में पेट्रोल पंप के पास एक तूफान जीप और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में तूफान जीप और कार में सवार 11 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल नागपुर नेशनल हाईवे पर जामठी में स्थित पेट्रोल पंप के पास एक तूफान जीप डीजल भराकर बाहर निकली और अचानक ब्रेक लगा दिया जिसको देखकर अपने साइड से आ रही कार अचानक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और उसके बाद तूफान वाहन से टकरा गई।हादसे में तूफान जीप पलट गई।

कार-तूफान के बीच हुई इस टक्कर में कार और तूफान वाहन में सवार लगभग 11 लोगों को चोट आई है। घायलों को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है। घायलों में वेदांश कॉलेज ऑफ नर्सिंग की 4 छात्राएं और अन्य महिलाएं है। जबकि कार सवार नसरुल्लागंज से बैतूलबाजार दर्शन के लिए आ रहे थे।

फिलहाल सभी घायलों को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है। जहां पर डॉक्टर द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। वही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Share to...