April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

हैदराबाद की कंपनी के खिलाफ लोगो ने खोला मोर्चा, पुतला जलाकर जमकर नारेबाजी कर जताया विरोध

विनोद पातरिया,बैतूल: बैतूल जिले के डब्ल्यूसीएल पाथाखेड़ा एरिया में खनन के कार्य में कार्यरत अरविंदो कंपनी के खिलाफ क्षेत्र में बढ़ते आक्रोश के बाद नगर पालिका परिषद सारणी में नेता प्रतिपक्ष पिंटीस नागले द्वारा अरविंदो कंपनी का पुतला जलाकर ज्ञापन सौंपा गया।

पिंटिस नागले ने बताया कि तवा टू खदान में अरविंदो कंपनी कोयला खनन का कार्य पिछले 1 वर्ष से कर रही है इस कार्य में लगभग 57 स्थानीय युवा व आदिवासी श्रमिक काम कर रहे हैं इन श्रमिकों के एटीएम व पासबुक पिछले 1 साल से अरविंदो कंपनी के अधिकारियों के पास थे। जो पिछले महीने स्थानीय श्रमिकों को यह कह कर दिए गए की उनके खाते में 1184 रुपए प्रतिदिन की दर से पूरे महीने का पेमेंट आएगा, पर उन्हें सिर्फ ₹500 प्रतिदिन की दर से पूरे महीने का भुगतान रखना है। बाकी शेष राशि नगद निकालकर अरविंदो कंपनी अधिकारियों को वापस देना है और मार्च महीने से उन्हें प्रतिदिन ₹600 कि दर से भुगतान रखना है और शेष राशि वापस कंपनी के अधिकारियों को लौटाना है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें काम से निकाल दिया जाएगा।

हैदराबाद की अरविंदो कंपनी के बाहरी अधिकारियों द्वारा स्थानीय श्रमिकों को ऐसा कह कर धमकाया भी गया।
इन्होंने बताया कि हमारी जानकारी अनुसार इस निंदनीय कार्य में कुछ स्थानीय श्रमिक नेताओं द्वारा सहयोग भी किया जा रहा है।

ठीक है ऐसा ही छतरपुर वन में खनन कार्य में कार्यरत जॉय कंपनी द्वारा भी किया जा रहा है

हम स्थानीय प्रबंधन से मांग करते हैं कि उक्त स्थानीय श्रमिकों के शोषण की समस्या का समाधान कर सार्वजनिक तौर पर स्थानीय युवा श्रमिक और स्थानीय आदिवासी श्रमिकों के समक्ष उन्हें बताया जाए की उन्हें किसी को भी कोई पेमेंट नहीं लौटना है और उन्हें कोई भी काम से नहीं निकाल सकता तथा इन्होंने यह भी मांग कि है कि अरविंदो कंपनी द्वारा पिछले 1 साल से श्रमिकों का एटीएम पासबुक अपने पास रख कर जो उन्हें 1184 रुपए प्रतिदिन की दर से पूरे माह पेमेंट ना कर 473 रुपए की दर से पूरे माह का पेमेंट किया है इस तरह पूरे 1 साल का डिफरेंस पेमेंट शीघ्र ही श्रमिकों को वितरित करें। अन्यथा हम इन ज्वलंत मुद्दों को लेकर पेसा एक्ट में कार्रवाई कर स्थानीय जनमानस के साथ मिलकर व संगठनों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी स्थानीय प्रबंधन की होगी।

इस अवसर पर दुर्गेश कहार, अजय कहार, सौरभ उईके ,विजय जायसवाल, कुणाल डेरिया ,आकाश उईके, राहुल कहार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय युवा मौजूद रहें।

Share to...