चुनाव आयोग ने आज दोपहर 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। चुनाव आयोग आज हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। चुनाव आयोग ने तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। ये प्रेस कॉन्फ्रेंस दिल्ली के विज्ञान भवन में होगी। चुनाव आयोग आज सिर्फ हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा, जबकि गुजरात में चुनाव की घोषणा दिवाली के बाद की जा सकती हैं।
गुजरात में विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर और हिमाचल प्रदेश में नवंबर में खत्म हो रहा है। दोनों ही राज्यों में इस समय बीजेपी की सरकार है।
2017 के चुनाव में बीजेपी ने गुजरात विधानसभा की 182 में से 99 सीटों पर जीत दर्ज की थी. कांग्रेस ने 77 सीटें हासिल की थीं। चुनाव के बाद बीजेपी ने विजय रूपाणी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि, सितंबर 2021 में रूपाणी की जगह भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बना दिया गया था।
वहीं, हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों के लिए 2017 में 9 नवंबर को वोटिंग हुई थी. बीजेपी ने 68 में से 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि, कांग्रेस ने 21 सीटें हासिल की थी। जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

More Stories
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी आम आदमी पार्टी, सीएम आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा
केंद्र की 24 संसदीय समितियों का हुआ गठन, राहुल गांधी को रक्षा मामलों की समिति का बनाया सदस्य