हीना तिवारी,उज्जैन: बाबा महाकाल मन्दिर परिसर में करोड़ो की लागत से बने अद्भुत अलौकिक अविस्मरणीय लोक महाकाल लोक के लोकार्पण के लिए पीएम मोदी उज्जैन पहुँचे हैं। पीएम ने उज्जैन पहुँचकर सबसे पहले बाबा महाकाल के दर्शन किये बाबा महाकाल का विधिवत अभिषेक पूजन कर पीएम मोदी ने कुछ देर बाबा महाकाल के सम्मुख बैठकर ध्यान लगाया और फिर नंदी के दर्शन किये और उसके बाद पीएम मोदी महाकाल लोक के लोकार्पण के लिए पहुँचे है।
लोकार्पण के लिए पीएम के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहे।
पीएम मोदी ने महाकाल लोक पहुँचकर महाकाल लोक का लोकार्पण किया हैं और बाबा के भक्तो को महाकाल लोक समर्पित किया है। अद्भुत अद्वितीय महाकाल लोक के दर्शन कर भक्त अभिभूत होंगे।
पीएम ने महाकाल लोक का लोकार्पण कर दिया हैं लोकार्पण करने के बाद पीएम ने सीएम के साथ महाकाल लोक का भृमण किया है पीएम ने महाकाल लोक को निहारा ओर यहाँ बनी अद्भुत मूर्तियों को देखा और उनके बारे में जानकारी ली। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें जानकारी दी और महाकाल लोक का भृमण करवा रहे हैं सभी चीजें दिखा रहे है। पीएम मोदी के निरीक्षण के दौरान एक से बढ़कर प्रस्तुतियां कलाकारों द्वारा दी गई। जिन्हें मोदी ने देखा और ई कार्ट के जरिये पूरा महाकाल लोक को देख रहे हैं और सबसे लंबे कॉरिडोर का भृमण कर रहे हैं। सीएम शिवराज पीएम मोदी को भ्रमण करवा रहे है। भ्रमण के बाद अब जनसभा को संबोधित करने के लिए कार्तिक मेला ग्राउंड के लिए रवाना होंगे जहाँ पीएम आमजनता को संबोधित करेंगे।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी आम आदमी पार्टी, सीएम आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा