April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

आईपीएल-2017 का प्लेऑफ लाइन-अप रेडी, 16 को पहला क्वालिफायर मुकाबला

रविवार को आईपीएल के 10वें सीजन के प्लेऑफ की तस्वीर साफ हो गई। प्लेऑफ के लिए 4 टीमों का क्रम स्पष्ट हो गया। राइजिंग पुणे सुपरजायंट की किंग्स इलेवन पंजाब पर जीत के साथ ही शीर्ष 4 टीमों तय हो गई हैं। पुणे टॉप-2 टीम बनी गई है, जबकि हैदराबाद और कोलकाता क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।
अब प्लेऑफ के क्वालिफायर-1 में मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजायंट आमने.सामने होंगे। जबकि एलिमनेटर में तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने होंगी।
क्वालिफायर-1 की विजेता टीम सीधे फाइनल में चली जाएगी, जबकि हारी हुई टीम को एक और मौका मिलेगा। वह क्वालिफार-2 में एलीमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ेगी।

Share to...