April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

आईपीएल ऑक्शन : पहले दिन 78 खिलाड़ी बिके, अब तक बेन स्टोक्स सबसे महंगे बिके

आईपीएल सीजन 11 के लिए बेंगलुरु में हुई 2 दिवसीय नीलामी के पहले दिन कुल 78 खिलाड़ियों पर धनवर्षा हुई है, जिसमें 39 भारतीय और इतने ही विदेशी क्रिकेटर्स शामिल हैं। इस सभी खिलाड़ियों में से इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अब तक सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। स्टोक्स के बाद भारत के युवा स्टार्स मनीष पांडे और लोकेश राहुल दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। राहुल को पंजाब और मनीष पांडे को हैदराबाद ने 11-11 करोड़ रुपए में खरीदा है।
अगर बिका हुआ खिलाड़ी राइट टू मैच के तहत नियम में आता है, तो नीलामीकर्ता उस क्रिकेटर की पुरानी टीम से पूछेगी कि क्या उनको आरटीएम के तहत यह खिलाड़ी चाहिए या नहीं। अगर पुरानी टीम का जवाब हां है, तो वह खिलाड़ी उसी दाम में अपनी पुरानी टीम में चला जाएगा। अगर टीम ना कहती है, तो जिस टीम ने बोली लगा कर क्रिकेटर को खरीदा था वह उसका हो जाएगा।
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने रिटेन पॉलिसी और राइट टू मैच के तहत 5 खिलाड़ियों को अपनी पुरानी टीम में बरकरार रहने के मौके दिए थे। रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है, लेकिन राइट टू मैच के तहत खिलाड़ियों पर सभी टीमें नीलामी के दिन ही इच्छा जाहिर करेंगी।

Share to...