राजस्थान और उत्तर प्रदेश में देर रात आए आंधी-तूफान ने लगभग 100 लोगों की जान ले ली। राजस्थान में जहां 35 लोगों की जान चली गई वहीं उत्तर प्रदेश में अभी तक 64 लोगों की मौत हो चुकी है। दर्जनों लोग इस तूफान में घायल भी हुए हैं जिनका इलाज स्थानीय अस्पतालों में किया जा रहा है। दोनों की सूबों के मुख्यमंत्रियों ने जान-माल के नुकसान पर दुख जताया है और राहत कार्यों के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
राजस्थान के आपदा राहत मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा है कि राज्य के 3 जिलों में आंधी-तूफ़ान से कुल 35 लोगों की अब तक मौत हुई है। इनमें 17 भरतपुर, 9 अलवर और 9 धौलपुर के हैं। 2 मृतक यूपी के रहने वाले है जो किसी काम से भरतपुर आए थे। इन दोनों को सहायता राशि यूपी सरकार देगी। इसी तरह भरतपुर के रहने वाले 2 लोग आगरा गए थे। उनकी भी मौत हुई है जिनको मुआवज़ा राजस्थान सरकार देगी। राजस्थान सरकार ने पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रूपए की सहायता राशि देने का एलान किया है।
हादसे के बाद गुरूवार को सभी दूर राहत कार्य जारी रहा। साथ ही अब भी 48 घंटों तक सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए है। वहीं सीएम आदित्यनाथ योगी ने जल्द राहत और सहायता राशि लोगों तक पहुचाने के निर्देश दिए है नही ंतो कई कार्यवाही की जाने के बात कही है।
आंधी-तूफान से उत्तर भारत में लगभग 100 की मौत, सैकड़ो घायल

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क