April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अमेठी दौरे पर स्मृति ईरानी : काफिले की एंबुलेंस से महिला को पहुंचाया अस्पताल

अमेठी से चुनाव जीतने के बाद स्मृति ईरानी आज पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचीं। स्मृति ने यहां कई कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान फरियादियों का तांता लग गया। एक फरियादी तो केंद्रीय कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी के पैरों में गिर पड़ी। महिला मंच पर आई और और स्मृति इरानी को एक प्रार्थना पत्र देकर उनके पैर पकड़ लिए। महिला की शिकायत है कि उसके परिवार वाले उसकी जमीन हड़पना चाहते हैं। महिला को उठाकर स्मृति इरानी ने गले लगाकर आश्वासन दिया कि उनकी शिकायत का समाधान कराया जाएगा।
सिर्फ महिला ही नहीं? स्मृति जब अमेठी पहुंचीं तो एक बुजुर्ग शख्स भी उनके पैर पर पड़ गया और फिर उन्हें आशीर्वाद देने लगा। स्मृति ईरानी ने अमेठी पहुंचकर एक बार फिर दरियादिली दिखाई। अपने काफिले की एंबुलेंस से उन्होंने एक महिला मरीज को अस्पताल भी पहुंचाया।
केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि नामदार लोग यहां से सांसद चुने जाने के बाद 5 साल लापता रहते थे और अमेठी की जनता यहां से दिल्ली तक चिराग लेकर उन्हें खोजती थी।

Share to...