देशभर में कठुआ गैंगरेप केस को लेकर लगातार विरोध के स्वर उठ रहे हैं, वहीं अब ओडिशा के बालासोर से एक 4 साल की मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मासूम के प्राइवेट पार्ट को भी नुकसान पहुंचाया। रोती हुई बच्ची जब अपने घर पहुंची तो घरवाले उसकी ये हालत देख चैक गए। वे उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई, जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच उनके पड़ोस में रहने वाला 24 वर्षीय युवक नित्याचरण जेना वहां आया और बच्ची को चॉकलेट का लालच दिया। चॉकलेट देने की बात कहकर वो उसे अपने घर ले गया जहां उसने बच्ची के साथ रेप किया और उसके प्राइवेट पार्ट को भी नुकसान पहुंचाया।
अब 4 साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट को भी पहुंचाया नुकसान

More Stories
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की