7 साल के बच्चे ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे सुनकर देश को गर्व मेहसूस हो रहा है। हैदराबाद के 7 साल के पर्वातारोही समन्यु पोथुराजु ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फतह हासिल की है। पोथुराजु ने अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई कर तिरंगा फहराया है। पोथुराजु ने साबित कर दिखाया है कि अगर छोटी सी उम्र में भी हौसलों की उड़ान बुलंद हो तो, बड़ी सी बड़ी मुश्किलों की राह को भी आसानी से पार कर लिया जाता है।
कहा जाता है कि अफ्रीका के तंजानिया के माउंट किलिमंजारो ऐसा पर्वत है जहां ठंड की वजह से अच्छे-अच्छे घबरा जाएं, 7 वर्षीय पोथुराजु ने इस पर जीत हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। 2 अप्रैल को समन्यु पोथुराजु ने अपने कोच के साथ समुद्र तल से 5,895 मीटर ऊंचाई पर तिरंगा फहराया। अपनी इस जीत पर समन्यु ने कहा कि जब मैंने चढ़ाई शुरू कि तब बारिश हो रही थी और रास्ता पत्थरों से भरा हुआ था। मैं डर गया था और मेरे पैरों में तेज दर्द भी हो रहा था, लेकिन मैंने थोड़ा सा आराम किया और फिर बाकी की चढ़ाई पूरी की। मुझे बर्फ बहुत पसंद है और इसलिए मैंने माउंट किलिमंजारो को चढ़ाई के लिए चुना।
7 साल के बच्चे ने रचा इतिहास, अफ्रीका की चोटी पर फहराया तिरंगा

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन