इंदौर: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नशे का व्यापार व नशे की तस्करी लगातार बढ़ती जा रही हैं। अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा हैं।
ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपी की तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 12.7 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी पर पूर्व में भी कई अपराध दर्ज हैं।
दरअसल राजेंद्र नगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोइथराम मंडी के पास अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर मौके से राहुल वर्मा नामक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 12.7 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से अन्य और भी तस्करों के बारे में पूछताछ कर रही है। आरोपी पर पूर्व में भी कई आपराधिक रिकार्ड दर्ज है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित