भोपाल: मध्य प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। आज चुनाव आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही आज से मध्य प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, तो वही आज भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने 57 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी।
इस चौथी लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा गया है। एक और जहाँ शिवराजसिंह चौहान के चुनाव लड़ने पर कयास लगाए जा रहे थे तो चौथी लिस्ट से साफ हो गया है । भाजपा ने बुधनी से शिवराज सिंह चौहान तो दतिया से नरोत्तम मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया हैं।
देखें पूरी लिस्ट किसे कहाँ से बनाया गया भाजपा उम्मीदवार
अटेर विधानसभा से डॉ अरविंद सिंह भदौरिया, ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाह, ग्वालियर से प्रद्धुमन सिंह तोमर, खुरई से भूपेंद्र सिंह, रेहली से गोपाल भार्गव, नरयावली से इंजीनियर प्रदीप लारिया, सागर से शैलेन्द्र जैन, खरगापुर से राहुल सिंह लोधी, मलहरा से कुँवर प्रदधुमन सिंह लोधी, पन्ना से बृजेंद्र प्रताप सिंह, रामपुर बघेलान से विक्रम सिंह, सिरमौर से दिव्यराज सिंह, मऊगंज से प्रदीप पटेल, देव तालाब से गिरीश गौतम, रीवा से राजेंद्र शुक्ल, चुरहट से शरदेंदु तिवारी, जयसिंहनगर से मनीषा सिंह, जैतपुर से जयसिंह मरावी, अनूपपुर से बिसाहुलाल सिंह, मानपुर से मीना सिंह मांडवे, विजय राघवगढ़ से संजय सत्येंद्र पाठक, मुड़वारा से संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, पाटन से अजय विश्नोई, जबलपुर छावनी से अशोक रोहाणी, पनागर से सुशील कुमार तिवारी, परसवाड़ा से रामकिशोर कावरे, सिवनी से दिनेश मुनमुन राय, आमला से डॉ योगेश पंडग्रे, हरदा से कमल पटेल, सोहागपुर से विजयपाल सिंह , सांची से डॉ प्रभुराम चौधरी, सिलवानी से रामपाल सिंह, सिरोंज से उमाकांत शर्मा, बैरसिया से विष्णु खत्री, नरेला से विश्वास सारंग, गोविंदपुरा से कृष्णा गौर, हुजूर से रामेश्वर शर्मा, बुधनी से शिवराज सिंह चौहान, इछावर से करण सिंह वर्मा, सीहोर से सुदेश राय, देवास से गायत्रीराजे पंवार, हाटपिपल्या से मनोज चौधरी, खातेगांव से आशीष गोविंद शर्मा, हरसूद से डॉ कुँवर विजय शाह, बड़वानी से प्रेमसिंग पटेल, बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तिगांव, इंदौर 2 से रमेश मैंदोला, इंदौर 4 से मालिनी लक्ष्मण गौड़, सांवेर से तुलसीराम सिलावट, उज्जैन दक्षिण से डॉ मोहन यादव, रतलाम शहर से चैतन्य कुमार काश्यप, मंदसौर से यशपालसिंह सिसौदिया, मल्हारगढ़ से जगदीश देवड़ा, सुवासरा से हरदीपसिंह डंग और जावद से ओमप्रकाश सखलेचा को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया हैं।

More Stories
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत