नितिन इंग्ले, बुरहानपुर:- बुरहानपुर जिले के निम्बोला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसाड़ में चरित्र शंका में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से तब तक वार किये जब तक कि उसकी अंतिम सांस तक नही निकल गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शी बेटे को भी मारने दौड़ा पिता, मौका देख बेटा भाग निकला, जिससे बच्चे की जान बच गई, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बुरहानपुर जिले में शराब के नशे ने पति को हैवान बना दिया। शराब के नशे में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से वार करके बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के समय बच्चे भी मौके पर ही मौजूद थे। यह वारदात निंबोला थाना क्षेत्र के ग्राम बसाड़ की है। सूचना मिलने पर निंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यहां मृतिका के बेटे ने कहा मां को मेरे पिता ने मेरे सामने ही कुल्हाड़ी से मार दिया। पिता मुझे भी मारने दौड़ा था।
निंबोला थाना प्रभारी हेमेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम बसाड़ में भीकारी भील ने उसकी पत्नी
प्रमिला बाई की चरित्र शंका को लेकर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है, सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपी को राउंडअप कर लिया गया है।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त