April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

शादी के पहले ही प्रेमी जोड़े ने उठाया ऐसा कदम जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

इंदौर: शादी करने से पहले ही प्रेमी जोड़े ने सबके सामने ऐसा कदम उठा लिया जिससे सब सकते में आ गए। इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र स्थित आर्य समाज मंदिर के बाहर एक प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया, ज़हर खाने से युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई वहीं युवती को निजी अस्पताल में ईला के लिए भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर के मुताबिक युवती की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। शादी से पहले ही दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ था। विवाद के बाद युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली वही युवती ने भी जहर खाया जिससे उसकी हालत गंभीर हैं।

दरअसल मामला इंदौर के कनाडिया क्षेत्र स्थित आर्य समाज मंदिर का है। जहां एक प्रेमी जोड़े ने शादी से पहले ही जहर खा लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों परिवार की राजी मर्जी से आर्य समाज मंदिर शादी करने पहुंचे थे, लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद युवक ने अपनी जेब से जहर की पुड़िया निकाल कर मौके पर जहर खा लिया और बचा हुआ जहर युवती ने खा लिया। जिसके बाद दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां युवक की मौत हो गई और युवती की हालत डॉक्टरों के मुताबिक गंभीर बताई जा रही है।

6 महीने पहले युवती ने युवक के खिलाफ राजेंद्र नगर पुलिस को आवेदन दिया था। जिसके बाद युवक शादी करने के लिए तैयार हो गया था। युवक ओला कंपनी में काम करता था। जहां दोनों की मुलाकात हुई थी। उनकी मुलाकात को 5 साल हो चुके थे और लड़की लगातार युवक पर शादी करने का दबाव बना रही थी। युवक ने जब शादी से इनकार किया तो उसके बाद युवक की सीएम हेल्पलाइन पर युवती ने शिकायत कर दी थी। पुलिस की समझाइश के बाद युवक शादी के लिए तैयार हो गया था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और वहीं युवती के बयान लेने की तैयारी में पुलिस जुटी हुई है।

डॉक्टर के मुताबिक युवती की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई हैं।

Share to...