इंदौर: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के सार्थक प्रयासों द्वारा शहर के नालों को इतना स्वच्छ बना दिया गया है कि अब उनमें विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जा सकते हैं। इसी क्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं प्रदेश के अन्य महापौरों के साथ पंचकुइयाँ स्थित श्रीराम मंदिर रामघाट पर सूखे नाले में योगमित्र अभियान के अंतर्गत योग सत्र प्रारंभ हुआ।
इस अवसर पर सिंगरौली की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, संत श्री रामगोपाल महाराज, एमआईसी सदस्य अश्विनी शुक्ल, स्थानीय पार्षद संध्या यादव, पार्षद भारत रघुवंशी, महापौर प्रतिनिधि शैलू देव सहित बड़ी संख्या में योग मित्र सम्मिलित हुए।

More Stories
इंदौर ने फिर रचा इतिहास – पीएम स्वनिधि योजना 2.0 में इंदौर देश में प्रथम स्थान पर
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए