April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सालों की प्रतीक्षा खत्म पश्चिमी इंदौर के विकास में आएगी नई रफ्तार, चंदन नगर कालानी नगर सड़क को मिली हरी झंडी

इंदौर: प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर के विकास में एक और महत्वपूर्ण कदम जुड़ गया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के प्रयासो पर पंख लग गए है दरअसल चंदन नगर से कालानी नगर को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित 18 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण को आखिरकार राज्य शासन की अंतिम मंजूरी मिल गई है। शासन द्वारा गजट नोटिफिकेशन जारी करते ही परियोजना की सभी औपचारिकताएँ पूरी हो गई हैं।

एक ऐतिहासिक कदम जो वर्षों से नहीं हो पाया, अब होगा पूरा कई सालों से यह सड़क केवल प्रस्तावों और बैठकों तक सीमित थी। लेकिन इस बार महापौर के कठोर प्रयास और तेज़ प्रशासनिक कार्रवाई, समयबद्ध टेंडर, और राज्य शासन की त्वरित स्वीकृति ने इस परियोजना को जमीन पर उतारने का रास्ता साफ कर दिया है।

परियोजना की बड़ी उपलब्धियां

  • 18 मीटर चौड़ी नई सड़क पश्चिमी क्षेत्र के लिए बेहद अहम।
  • 20 करोड़ रुपये की लागत फंडिंग मास्टर प्लान में बची राशि से।
  • टेंडर और वर्क ऑर्डर पहले ही जारी कार्य शुरू होने में अब कोई अड़चन नहीं।
  • शासन का गजट नोटिफिकेशन जारी कानूनी प्रक्रिया 100% पूर्ण।

पश्चिमी क्षेत्र के लिए गेम चेंजर क्यों?

  • यह सड़क पश्चिमी इंदौर के लिए सीधा, तेज और भीड़ भाड़ से मुक्त मार्ग प्रदान करेगी।
  • एयरपोर्ट रोड के कालानी नगर चौराहे से धार रोड के चंदन नगर चौराहे तक यह नया कॉरिडोर ट्रैफिक लोड वितरित करेगा और पश्चिमी रिंग रोड का वैकल्पिक मार्ग बनेगा।
  • इसके अलावा नंदन नगर और नगीन नगर के पास करीब 800 मीटर सड़क को भी मास्टर प्लान में शामिल किया गया है, जिससे इन आबादी वाले इलाकों में भी यातायात सुगम होगा।

चुनौतियाँ भी बड़ी, लेकिन तैयारी पूरी
सड़क निर्माण क्षेत्र में 200 से अधिक अवरोधक/बाधक मिलेंगे, जिन्हें हटाने के लिए नगर निगम पहले से तैयार है।

इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा की
शासन से मंजूरी मिल चुकी है। सभी दावे आपत्तियाँ निपटाकर फाइल भेजी गई थी और अब गजट नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। यह सड़क पश्चिमी क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी होगी और विकास को नई दिशा देगी।

Share to...