साउथ फिल्म इंडस्ट्री में यश का दबदबा ही अलग है। उन्होंने अपने करियर में केजीएफ फिल्म फ्रेंचाइजी के जरिए दुनियाभर में नाम कमा लिया था। इसके बाद एक्टर ने अब रामायण फिल्म के जरिए अपने अभिनय का एक और करिश्मा दिखाया है। पहले पार्ट में तो उनका किरदार हर दूसरे कैरेक्टर पर भारी पड़ा है। अब एक्टर ने इसी के साथ बॉक्स ऑफिस पर भी एक करिश्मा कर के दिखा दिया है। इससे पहले ये करिश्मा सिर्फ एक एक्टर ही अपने नाम कर सका है। अब यश भी इस खास कैटेगरी में शामिल हो गए हैं।
दरअसल धुरंधर के फर्स्ट और सेकंड पार्ट के जरिए रणवीर सिंह इकलौते ऐसे एक्टर बन गए हैं जिनकी 2 फिल्मों ने मिलकर 2000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर के दिखा दिया है। अब इस लिस्ट में एक नाम और जुड़ गया है। यश की भी दो फिल्मों ने एक साल के अंदर ही 2000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
🏆 यश के नाम एक अनूठा रिकॉर्ड
साउथ सुपरस्टार यश का फिल्म इंडस्ट्री में जलवा ही अलग है। केजीएफ चैप्टर 1 और 2 के जरिए उन्होंने बड़ा कमाल कर के दिखाया। अब उनकी फिल्म टॉक्सिक साल 2026 में आई, लेकिन दर्शकों की उम्मीदों पर ये मूवी खरी नहीं उतर सकी। फिर भी इसने IMDb की रिपोर्ट्स के मुताबिक 346 करोड़ कमा लिए थे। वहीं दूसरी तरफ रामायण पार्ट 1 ने 17 दिनों में 1651 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं 18वें दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 19 करोड़ सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक कमा लिए हैं। फिल्म के इस कलेक्शन को अगर जोड़ लिया जाए तो यश की दोनों फिल्मों ने मिलाकर 2016 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
🔥 रणवीर सिंह ऐसा करने वाले पहले एक्टर रहे
सबसे पहले ये रिकॉर्ड रणवीर सिंह ने धुरंधर फिल्म के जरिए अपने नाम किया। 2025 दिसंबर से 2026 मई के बीच में ही रणवीर सिंह ने धुरंधर फिल्म फ्रेंचाइजी के जरिए ये कमाल कर लिया था। धुरंधर पार्ट 1 ने 1307 करोड़ रुपये कमाए थे वहीं इसके दूसरे पार्ट ने 1813 करोड़ रुपये कमाए। इसे जोड़ लिया जाए तो एक्टर ने दो फिल्मों के जरिए ही 3120 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। ये भी अपने आप में बड़ी बात है। जहां एक तरफ यश एक डिजास्टर के साथ 2000 करोड़ कमाने में सफल रहे वहीं रणवीर सिंह दो ब्लॉकबस्टर के साथ 3000 करोड़ से ज्यादा कमा ले गए। लेकिन इन दोनों एक्टर्स के अलावा इस लिस्ट में दूसरा कोई शामिल भी नहीं है। इसलिए ये रिकॉर्ड अपने आप में अनूठा है।

More Stories
Salman Khan Monster Updates: शाहरुख खान के बाद अब सलमान खान से भिड़ेंगी नयनतारा, अपने ही पति को पकड़ने का मिलेगा मिशन
9 Pralay Film Shooting Mumbai Updates: जय मेहता कर रहे हैं फिल्म का निर्देशन, मुंबई में चल रही है शूटिंग
Earthshot Prize Updates: अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स के ठीक एक दिन बाद हुई मुलाकात, भारतीय और ब्रिटिश सिनेमा के सहयोग पर हुई बात