April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

WTC फायनल आज 5वां दिन: चैंपियन बनने के लिए टीम इंडिया को 280 रनों की दरकार, कोहली पुजारा करेंगे बड़ा धमाल

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC 2023) के फाइनल मुकाबले का आज (11 जून) पांचवां दिन है। फायनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को जीत के लिए 444 रनों का टारगेट दिया है, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने चौथे दिन 3 विकेट पर 164 रन बना दिए हैं। अब टीम पांचवें दिन इससे आगे खेलना शुरू करेगी। टीम इंडिया को फायनल मुकाबला जितने के लिए अब भी 280 रनों की जरूरत है। आज पांचवें दिन का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।

भारतीय टीम को अब भी जीत के लिए 280 रनों की जरूरत है। खिताबी मुकाबले में पांचवें दिन विराट कोहली (44) और अजिंक्य रहाणे (20) खेलने उतरेंगे। जबकि चौथे दिन भारत की दूसरी पारी में रोहित शर्मा (43), शुभमन गिल (18) और चेतेश्वर पुजारा (27) आउट हो चुके हैं। कंगारू टीम के लिए पैट कमिंस, स्कॉट बोलैंड और नाथन लियोन ने 1-1 विकेट लिया है।

भारतीय टीम के लिए 444 रनों का टारगेट चेज करना कोई मुश्किल काम नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे पहले भी टीम इंडिया एक बार 400 से ज्यादा रनों का टारगेट चेज कर चुकी है। इस बार टीम ने भले ही रोहित, गिल और पुजारा जैसे तीन स्टार प्लेयर के विकेट गंवा दिए हों, पर कोहली-रहाणे और रवींद्र जडेजा अब भी बाकी हैं।

पांचवें दिन भारतीय टीम को 280 रन और बनाने होंगे। ऐसे में यदि कोहली-रहाणे और जडेजा में से कोई एक भी प्लेयर ताबड़तोड़ अंदाज में चल गया, तो समझ लीजिए कि यह मैच कहीं नहीं जाएगा। यानी भारत की जीत पक्की हो सकती है। जडेजा के बाद भारतीय टीम में शार्दुल ठाकुर भी हैं, जिन्होंने पहली पारी में फिफ्टी जमाई थी।

आज फायनल मुकाबला जितने के लिए टीम इंडिया को जबरदस्त खेल दिखाना होगा और विराट कोहली को एक बार फिर विराट पारी खेलना होगी साथ ही पुजारा,जडेजा सहित अन्य खिलाड़ियों को जोरदार खेल दिखाते हुए यह चेम्पियनशिप जितना होगी।

फायनल मुकाबले के आज 5वे दिन बारिश भी खलल डाल सकती हैं। आज इंग्लैंड में एक्यूवेदर के अनुसार 99 प्रतिशत संभावना बारिश की जताई जा रही हैं। यदि बारिश खेल बिगाड़ती है तो मैच रिजर्व डे 12 जून को कराया जाएगा।

Share to...