बीजेपी सांसद और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रहे पहलवानो से सरकार बात करने के लिए बुला रही हैं।
पहलवान खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात के लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि, पहलवानों ने साफ कर दिया है कि उन्हें बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी से कम कुछ भी मंजूर नहीं है।
पहलवान साक्षी मलिक ने कहा की, हम देखेंगे कि सरकार हमें क्या प्रस्ताव देती है। हमारी प्रमुख मांग बृजभूषण की गिरफ्तारी है। अगर हमें सरकार का प्रस्ताव पसंद आता है, तो हम खाप नेताओं से सलाह लेंगे। हम सरकार के XYZ प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेंगे। हम अपना आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।
दरअसल, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों को बातचीत के लिए बुलाया था। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर खुद ये जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था, मैंने एक बार फिर पहलवानों को इसके लिए आमंत्रित किया है। इससे पहले 3 जून यानी शनिवार की रात पहलवानों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस मीटिंग के बाद सरकार की ओर से एक बार फिर पहलवानों को उनके मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलावा भेजा गया है।
मीटिंग में रेसलर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के सामने तीन मांगे रख सकते हैं।
1- बृजभूषण की गिरफ्तारी हो।
2- भारत में कुश्ती का खेल साफ सुधरा हो।
3- WFI के निष्पक्ष चुनाव कराए जाएं।

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध