April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

रेसलर बजंरग पुनिया ने पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का लिया फैसला, पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

नईदिल्ली: भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद से ही नाराज रेसलर बड़े फैसले ले रहे हैं। आज नाराज चल रहे रेसलर बजरंग पुनिया ने बड़ा फैसला लेते हुए अपना पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का फैसला लेते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी हैं।

भारतीय कुश्ती संघ के संपन्न हुए चुनाव में भाजपा सांसद व पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद से ही बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट समेत कई रेसलर नाराज हैं। ये रेसलर्स काफी समय से बृज भूषण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और किसी महिला को संघ का अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे थे।

कल जहाँ साक्षी मलिक,बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नाराजगी जताई और साक्षी मलिक ने सन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। वही अब रेसलर बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का फैसला किया हैं। बजरंग पुनिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी। पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भी लिखी। पूनिया ने ये चिट्ठी भी X पर शेयर की है। बजरंग पूनिया ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूँ। कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है।यही मेरी स्टेटमेंट है।

29 वर्षीय बजरंग पूनिया को साल 2019 में पद्मश्री मिला था. पूनिया ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं। बजरंग ने 2019 में कजाखिस्तान के नूर सुल्तान में आयोजित विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर पहली बार ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था। उस चैम्पियनशिप में बजरंग ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। यह विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में उनका तीसरा मेडल रहा। टोक्यो ओलंपिक 2020 में बजरंग से वैसे तो गोल्ड मेडल की आस थी, लेकिन उन्हें कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। 65 किलो भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में बजरंग पूनिया ने कजाखस्तान के पहलवान दौलत नियाजबेकोव को 8-0 से मात दी थी।

बजरंग पूनिया ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किलो भारवर्ग के फाइनल में बजरंग पूनिया ने कनाडा के एल. मैकलीन को 9-2 मात दी. बजरंग पूनिया का यह कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार दूसरा गोल्ड एवं ओवरऑल तीसरा मेडल था।

Share to...